spot_img

17 अप्रैल, 2023 को प्रस्तावित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) को सफल बनाने के लिए आयोजित डिस्ट्रिक्ट कार्डिनेशन कमेटी की बैठक

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

17 अप्रैल, 2023 को प्रस्तावित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) को सफल बनाने के लिए आयोजित डिस्ट्रिक्ट कार्डिनेशन कमेटी की बैठक में लक्षित आयुवर्ग के 65569 बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलवाने का लक्ष्य रखा गया। इस मौके पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास आदि संबंधित विभागों को मजबूत समन्वय के साथ कार्य करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 17 अप्रैल, 2023 को निर्धारित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफलता हेतु सभी स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों में 15 अप्रैल तक हर हाल में दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को निर्देश दिए हैं कि दवा लेने से कोई भी बच्चा वंचित न रहे इसके लिए प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से भी सभी अभिभावकों को जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एचसीएस मर्तोलिया ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के इस राउंड में 17 अप्रैल को 01-19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्रों में कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजौल खिलाई जाएगी, 17 अप्रैल को किसी कारण दवा खाने से छूट गए बच्चों को 20 अप्रैल को मॉप अप राउंड में दवा खिलाई जाएगी। बाल रोग विशेषज्ञ डा.मोनिका राणा ने अवगत कराया कि 01 से 02 वर्ष के बच्चों को चूरा कर आधा गोली तथा 03 से 19 वर्ष तक के बच्चों को 01 पूरी गोली खिलाई जानी है।
उन्होंने बताया कि जनपद में स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत कुल 65569 बच्चों व किशोर-किशोरियों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें अगस्त्यमुनि ब्लाक में 30860, जखोली में 22017 व ऊखीमठ में 12692 बच्चे पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त तकनीकि शिक्षण संस्थानों में अंडर 19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को भी एल्बेंडाजौल दवा खिलाई जाएगी।
बैठक के द्वितीय सत्र में अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि 6-59 माह के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड सिरप पिलाने की गतिविधि से सम्बन्धित आशा कार्यकर्तियों की फोटोग्राफ रिपोर्ट दैनिक रूप से उपलब्ध करायें। साथ ही आगामी 17 अप्रैल, 2023 से प्रस्तावित विशेष टीकाकरण सप्ताह की तैयारियों की भी जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.विमल सिंह गुसाईं, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आशुतोष कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. यास्मिन, डा.विशाल वर्मा, सीडीपीओ अगस्त्यमुनि शैली प्रजापति, नेहरू युवा केंद्र जिला समन्वयक राहुल डबराल, सेनीट्ररी इन्स्पेक्टर शिवराज पंवार, एनडीडी कार्यक्रम समन्वयक विपिन सेमवाल, सुमन जुगरान आदि मौजूद थे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img