spot_img

एक साल नई मिसाल व जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन मा. विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्रीय जनता को उपलब्ध कराने के लिए एक साल नई मिसाल व जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन मा. विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें जन सेवा बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के चैक वितरण कर लाभान्वित किया गया।
राजकीय इंटर काॅलेज फाटा के छात्रावास में आयोजित जन सेवा बहुउ्देशीय शिविर में क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए मा. विधायक ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक साल के कार्यकाल में कई महत्वकांक्षी योजनाएं धरातल पर उतराते हुए अंतिम छोर में रह रहे व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए सभी के हित के लिए कई योजनाएं संचालित की गई हैं तथा उन योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए इस तरह के जन सेवा बहुउद्देशीय शिविरि आयोजित किए जा रहे हैं ताकि क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का निराकरण क्षेत्र में ही किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं जिसमें सड़क, बिजली, पानी आदि की लगभग 30 समस्याएं दर्ज की गई हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी समस्याएं इस शिविर में प्राप्त हुई हैं उन समस्याओं का निस्तारण शीघ्रता से शीघ्र करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र ने वर्ष 2013 की आपदा की त्रासदी को झेला है। उन्होंने केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी के सहयोग की अपील की। साथ ही जिला प्रशासन से केदारनाथ धाम में लगने वाले टैंट, दुकानों, घोड़े-खच्चरों के संचालन, डंडी-कंडी आदि व्यवसाय के लिए स्थानीय लोगों को ही प्राथमिकता देने को कहा ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्रीय जनता समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जन सेवा बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि आम जनमानस को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध हो सके तथा बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनपद की दोनों विधानसभा में भी बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसमें 27 मार्च को चंद्रनगर, 28 मार्च को सिद्ध सौड एवं 29 मार्च को जन सेवा बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं l उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आयोजित शिविर में उनके द्वारा दर्ज की शिकायत एवं समस्याओं के निस्तारण की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के यथाशीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं से संचालित पात्र लाभार्थियों को चैक उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित किया गया। जिसमें ग्राम्य विकास विभाग द्वारा देवभूमि क्लस्टर संगठन फाटा को 2 लाख रुपए का चैक तथा हिमालय ग्राम संगठन राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत 50 हजार की धनराशि, उपलब्ध कराई गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 6 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराए गए। बाल विकास विभाग द्वारा 4 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा तीन व्यक्तियों को व्हील चेयर, छडी एवं कान की मशीन सहकारिता विभाग द्वारा 4 लोगों को ऋण के चैक उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 60 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरित की गई। पशुपालन विभाग द्वारा 4 पशुओं को दवाई वितरण किया गया। इसी तरह कृषि विभाग द्वारा 15 लोगों को कृषि यंत्र व बीज उपलब्ध कराए गए।उद्यान विभाग द्वारा 37 लोगों को बीज वितरण किए गए। राजस्व विभाग द्वारा कुल 21 शिकायतें दर्ज की गई। साथ ही 3 आय प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 28 बीपीएल प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। पंचायती राज विभाग द्वारा 25 परिवार रजिस्टर की नकल, 01 जन्म प्रमाण पत्र, 01 मृत्यु प्रमाण पत्र तथा 04 राशन कार्ड निर्गत किए गए।
इससे पूर्व मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बबीता सजवाण, प्रधान पिंकी देवी जमलोकी, विक्रम नेगी, हरिहर रावत, श्रीनंद जमलोकी, सुमन जमलोकी, कुंवरी बर्त्वाल, रीना अग्रवाल, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, परियोजना निदेशक केके पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई कमल सिंह सजवाण, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. वीएस गुसांई, खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ दिनेश मैठाणी, डेयरी, मस्त्य, सहकारिता, युवा कल्याण, कृषि, बाल विकास, पंचायती राज आदि विभागीय अधिकारियों सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि, पात्र लाभार्थी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img